राजगंज (कतरास) प्रतिनिधि
तोपचांची बाजार निवासी शंकर दास के 16 वर्षीय पुत्र कुमार रोहित राज के वाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट डाल कर तोपचांची झील में कूद गया। दोपहर लगभग 3 बजे चलकरी गांव के एक आठ वर्षीय बच्चे ने रोहित के झील में कूदने की बात कही। इसके बाद रस्सी और झग्गर के सहारे देर शाम तक किशोर को झील में खोजा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने के कारण पुलिस, ग्रामीण तथा परिजन घर लौट गए। शुक्रवार को फिर से उसकी खोजबीन शुरू की जाएगी।
रोहित अपने घर से कॉलेज की बात कहकर घर से निकला था। उसके कॉलेज जाने के एक घंटा बाद उसका एक मित्र रोहित घर पहुंचा और पूछा कि रोहित कहां है। इस पर रोहित के पिता ने उसके कॉलेज जाने की बात उससे कही, लेकिन उसके मित्र ने बताया कि रोहित अपने वाट्सएप स्टेटस सुसाइड नोट डाला है। इसके बाद सनसनी फैल गई।
उसके एक मित्र सूरज ने उसके पिता को बताया कि करीब साढ़े नौ बजे रोहित ने उन्हें वीडियो कॉल किया था। उस समय वह झील पर था। करीब 10 बजे मैंने जब उसके वाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट देखा। इसके बाद रोहित के पिता कई लोगों के साथ झील पहुंचे और खोज करने लगे। इसी दौरान ब्रिज पर रोहित का बैग मिला। इसमें एक स्टील का ग्लास था। उन्होंने बताया कि वह उस ग्लास से घर मे पाले गए तोते को पानी आदि पिलाता था। चलकरी गांव का एक बच्चा जो बकरी चराने झील में आया हुआ था, उसने लोगों को बताया कि एक लड़का ब्रिज से झील में कूदा था। उसके बच्चे की बात पर देर शाम तक रोहित को खोजा गया पर उसका कोई पता नहीं चला।
क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मैं कुमार रोहित राज अपने होशो हवास में सुसाइड करने जा रहा हूं। मैं किसी की वजह से सुसाइड नहीं कर रहा। बस कुछ गलतियों को सुधारने के लिए करना पड़ रहा है। मां-पापा मुझे माफ करना पर मैं अब कुछ नहीं कर सकता। मेरे पास अब कोई ऑप्शन नहीं है। मैं बहुत खुशनसीब था, जो आप जैसा महान मां-बाबा मिला। मेरे जाने के बाद आप मेरे भाई और बहन को देखना। बस अब आप और सब खुश रहना मेरे लिए नहीं रोना नहीं तो मुझे मुक्ति नहीं मिलेगी।