धनसार में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी की कार में तोड़फोड़

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनसार में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर धनसार नई दिल्ली कॉलोनी निवासी लवकुश यादव के खिलाफ धनसार थाना मे

धनसार में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी की कार में तोड़फोड़

धनसार में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर धनसार नई दिल्ली कॉलोनी निवासी लवकुश यादव के खिलाफ धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया कि लवकुश यादव ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और उसे बचाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस सरगर्मी से उसे ढूंढ़ रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर पर अकेले थी। इसी बीच आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ गलत किया।

पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। लोगों को जुटते देख लवकुश यादव वहां से फरार हो गया। घटना से भड़के स्थानीय लोगों ने आरोपी की कार में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पाकर धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता का एसएनएमएमसीएच में मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस बुधवार को किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।