Dhanbad News: न्यू एंजेल्स होम स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य ने शिक्षक और अभिभावक की भूमिका पर जोर दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Dhanbad News: न्यू एंजेल्स होम स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Dhanbad News: जोड़ापोखर। डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर एवं प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह बच्चों की प्रतिभा निखारकर उन्हें जिम्मेदार इंसान बनाते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में ज्ञान के साथ संस्कारों की जरूरत पर जोर देते हुए इसमें शिक्षक और अभिभावक दोनों की समान भागीदारी बताई। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समारोह को सफल बनाने में किस्कु, नंदलाल, रागिनी, प्रियंका, संजीव, सुमित, शायमा, इफ्तिखार, बिंदु, सिमरन, ज़ैनब और सगिर सहित सभी शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: न्यू एंजेल्स होम स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस