बकाया वेतन की मांग को ले शिक्षिका का सत्याग्रह

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय की शिक्षिका भावना चौहान ने 17 माह के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। उनके साथ परिवार और समर्थक भी हैं। गुजराती समाज कमेटी ने उनकी मांग को जायज बताया और समाधान की प्रक्रिया जारी है। अंत में हड़ताल समाप्त हुई।

बकाया वेतन की मांग को ले शिक्षिका का सत्याग्रह

गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरास पचगढ़ी के सामने शिक्षिका भावना चौहान ने अपने 17 माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को अपने परिजनों व समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रह में उनके साथ उनकी मां कुसुम चौहान, पुत्र विनीत चौहान, चंदन चावड़ा, देवेंद्र पांडेय, विनय कुमार पासवान, सत्येंद्र यादव और विजय चौहान भी शामिल थे। वहीं गुजराती समाज कमेटी के अध्यक्ष नितेश ठक्कर ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि मामले पर विचार किया जा रहा है और फिलहाल वे सत्याग्रह स्थगित कर शिक्षण कार्य में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि निजी शिक्षकों व कर्मचारियों का पहले की कमेटी के कार्यकाल का 7 माह तथा वर्तमान का 10 माह का वेतन लंबित है।

15 अप्रैल को प्रतिवेदन दिया गया है तथा 17 अप्रैल को डीएसी को भी प्रतिवेदन सौंपा गया है। इस पर जांच जारी है और शीघ्र समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। बाद में विनायक गुप्ता ने उन्हें जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराया। मौके पर किरीट चौहान, जगत महतो, सूर्यदेव मिश्रा, आतिश कुमार साव, रवींद्र विजन, नूतन बेगड़, महेंद्र चौहान, मिनाक्षी यादव, सुधा दोषी, भावेश दोषी, सोनल मेहता, किरण चावड़ा, विनय पासवान आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।