Dhanbad News: दुर्गा पूजा को लेकर जामाडोबा में कल से भारी वाहनों की नो-एंट्री
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: दुर्गा पूजा के दौरान जामाडोबा बाजार क्षेत्र में भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए टाटा स्टील ने भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई है। यह प्रतिबंध 16 से 21 अक्टूबर 2026 तक रोज शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान जूता गेट से 6 व 7 पिट्स ट्रांसपोर्ट पार्क तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। कंपनी का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है।

Dhanbad News: दुर्गा पूजा के दौरान जामाडोबा बाजार क्षेत्र में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए टाटा स्टील ने भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रतिबंधित अवधि में जूता गेट से 6 व 7 पिट्स ट्रांसपोर्ट पार्क तक के मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। टाटा स्टील ने स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण हितधारक बताते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिले।


