जलसंकट के खिलाफ आजसू ने दी आंदोलन की चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

टाटा भेलाटांड़ में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह सांसद ने ग्रामीणों की शिकायत पर दौरा किया। टाटा स्टील प्रबंधन की लापरवाही के कारण जलापूर्ति बाधित है, और ग्रामीणों ने समाधान की मांग की।

जलसंकट के खिलाफ आजसू ने दी आंदोलन की चेतावनी

टाटा भेलाटांड़ में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत पर आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी ने बुधवार को बस्ती का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन की लापरवाही के कारण पिछले एक महीने से जलापूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने पहले ही सांसद कोअपनी समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर टाटा स्टील के संबंधित अधिकारी नवीन कुमार को बुलाया और अविलंब समस्या के समाधान की मांग की। कहा सात दिनों के भीतर जलापूर्ति समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं हुई तो आजसू पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर टाटा स्टील के मुख्य द्वार पर आंदोलन करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।