अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ठेका मजदूर
टाटा झरिया डिविजन की भेलाटांड़ कोलियरी के दैनिक ठेका मजदूर न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल से कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगें उठाईं।

टाटा झरिया डिविजन की भेलाटांड़ कोलियरी में कार्यरत दैनिक ठेका मजदूर मंगलवार से न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल का असर कोयला उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। इससे कंपनी को प्रतिदिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ठेका मजदूर टाटा भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर मैदान में एकत्र हुए। वहां से मजदूर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कोलियरी के मुख्य गेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यूनतम मजदूरी दो, हक मत मारो, ठेका मजदूर एकता जिंदाबाद और संविदा प्रथा बंद करो जैसे नारे लगाए गए।
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे आनंद गोप ने कहा कि सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान संवेदकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। मेडिकल सुविधा, सुरक्षा उपकरण, छुट्टी, ओवरटाइम, पीएफ और ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


