Dhanbad News: अपने लोगों के लिए कुछ करना सीखें: डीसी
Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। डीसी आदित्य रंजन ने भविष्य में कठिन परिश्रम की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने 5000 से अधिक छात्रों को शिक्षित करने के प्रयास की सराहना की।

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि भविष्य में कई प्रतियोगिताओं का सामना करना पड़ेगा। लाइफ सेट कभी नहीं होता। यह एक सोच है, आप भविष्य में भी कठिन परिश्रम को जिंदा रखें। आप अपने लोगों के लिए कुछ करना सीखें, तब आपका पढ़ना और जीना सार्थक है। समारोह में 10वीं व 12वीं बोर्ड के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने कहा कि सात बच्चों को लेकर शुरू किया गया विद्यालय आज 5000 से भी अधिक घरों के बच्चों को शिक्षित कर रहा है। समाज में विद्यालय सदा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे यह पहला प्रयास रहता है। प्रत्येक वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में 90% एवं उससे अधिक प्राप्त करने वालों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाता है।
इन छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
विशिष्ट अतिथि विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल कुमार शर्मा ने कहा कि आप देश के कर्णधार हैं। याद रखिए जो हारता है वही जीतता है। सोच ऊंची रखो तभी भारत देश महान बनेगा। विद्यालय अध्यक्ष विनोद तुलस्यान ने कहा कि आपने विद्यालय में जो दीक्षा हासिल की। उसे याद रखें। मुझे विश्वास है आप अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे। मौके पर धनबाद विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, विद्यालय संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, केशव हड़ोदिया, शरत दुदानी, अरुणा भगानिया, सुधा खेतान, उप प्राचार्या लीला सिंह, विक्रांत, शिक्षक विभूति प्रसाद सिंह, मनोहर कुमार, कृपाल सिंह, सूरज सिंह, सूरज कुमार चौधरी, विनय नारायण राय, दीपांकर खवास, अरुण मिश्रा, पवन तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।
इन छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
12वीं कला संकाय के सृष्टि कुमारी, अंशिका कुमारी, ईशा कुमारी गुप्ता, अनुष्का सरखेल ,अंकिता कुमारी, संस्कृति गुप्ता ,ट्विंकल कुमारी, प्रार्थना कुमारी, श्रेया सिंह, जोया मुस्कान , प्रिया तिवारी, पल्लवी सरोज, विज्ञान संकाय में मानसी, शौर्य कुमार गुप्ता, शगुन सिंह, तृषा घोष ,ऋषभ गुप्ता, भव्य कुमारी, कनक कुमारी, शुभाशीष मुखर्जी, शांभवी गुप्ता, शिवेंद्र तिवारी, आदर्श यादव ,रोशन कुमार, वैष्णवी, नंदनी कुमारी, शुभांगी कुमारी,मौसमी कुमारी,वाणिज्य संकाय में यशिका अग्रवाल, सृष्टि कुमारी, शंभवी सिंह, प्राची कुमारी, अभिषेक खंडेलवाल, एकवाली जैन, सौम्या रावत, संकेत गोयल, शुभ अग्रवाल, कुमारी वैष्णवी, रूद्र राणा, अनन्या प्रियांशु, रुचि चंद्रवंशी, प्राची कुमारी, श्रुति जयसवाल, अदिति, तन्मय चौहान, रुद्र प्रताप सिंह, नैतिक मोदी, शुभम कुमार, ईशान कुमार राय, इशिका अग्रवाल, विवेक ठाकुर, ज़रा करीम सम्मानित किए गए। 10वीं के रेहान फैसल, अंकित कुमार, रिधिमा सिंह, आकाश कुमार, प्रत्यूष हर्ष, चंचल कुमारी अग्रवाल, सत्यम कुमार, हर्षित, श्रुतिका सेन, आफताब अंसारी, स्नेहा सिंह, अनुष्का कुमारी ,रक्षित कुमार पांडे एवं अश्विनी कुमार को भी सम्मानित किया गया। विषय में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले शुभम मुखर्जी, आदित्य राज तोमर, तृषा घोष, ऋषभ गुप्ता, समीर कुमार, शौर्य कुमार गुप्ता, नंदनी कुमारी, संकेत गोयल, शुभ अग्रवाल, शंभवी सिंह, एकवाली जैन ,यशिका अग्रवाल ,ज्योति कुमारी गोराईं को भी सम्मानित किया गया।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


