विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा ने डीएवी अलकुशा को हराया
धनबाद में चल रही 26वीं अंतर विद्यालय पीएन कपूर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा ने डीएवी अलकुशा को हराया। अंडर-19 में स्वामी विवेकानंद ने मिशन ऑफ नॉलेज को हराया। अंडर-14 में किड्स गार्डन स्कूल ने ब्राइट पब्लिक स्कूल को हराया। मैच का संचालन रेफरी ने किया।

धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही 26वीं अंतर विद्यालय पीएन कपूर अंडर-19 बालक व अंडर-14 बालक वर्ग वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा ने डीएवी अलकुशा को हराया। बालक वर्ग अंडर-19 स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा ने मिशन ऑफ नॉलेज को 26-24, 26-24 से, डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुशा ने इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग को 25-20, 25-20 से, मिशन ऑफ नॉलेज ने गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल को 25-22, 25-17 से, इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल ने सन पब्लिक हॉट स्कूल को 25-19, 25-16 से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में किड्स गार्डन स्कूल झरिया ने ब्राइट पब्लिक स्कूल को 25-22, 25-18 से, दून पब्लिक स्कूल गोमो ने स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा को 26-24, 23-25, 16-14 से हराया।
रेफरी नीरज कुमार, कृष्ण कुमार, कन्हैया यादव, मो फैसल व रोहित मित्तल ने मैच का संचालन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


