धनबाद में 24 से 26 तक बहेगी योग की धारा
स्वामी निरंजनानंद सरस्वती, जो कि बिहार योग विद्यालय के प्रमुख हैं, 25 वर्षों के बाद धनबाद आ रहे हैं। 24 से 26 अप्रैल तक आईआईटी आईएसएम में योग शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह योग और शाम को ध्यान सत्र होंगे। कार्यक्रम निःशुल्क है लेकिन पूर्व पंजीकरण आवश्यक है।

विश्व प्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के परमाचार्य एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वामी निरंजनानंद सरस्वती 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद धनबाद आ रहे हैं। उनके सानिध्य में 24 से 26 अप्रैल तक आईआईटी आईएसएम धनबाद परिसर में अध्यात्म में प्रवेश- स्वयं को जानो विषय पर योग शिविर लगाया जा रहा है। यह आयोजन आनंद योग धारा, धनबाद की ओर से किया जा रहा है। शिविर के तहत सुबह 7 से 9 बजे तक आईआईटी के जिमखाना ग्राउंड में योग अभ्यास सत्र होंगे। शाम 5 से 7 बजे तक पेनमैन ऑडिटोरियम में ध्यान और आत्म-चिंतन पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
स्वामी निरंजनानंद सरस्वती प्रतिभागियों को योग, ध्यान और आंतरिक विकास के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है लेकिन इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


