Dhanbad News: सफाई अभियान में सांसद व नगर आयुक्त हुए शामिल
Dhanbad News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत, नगर निगम ने लिलोरी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। सांसद ढुलू महतो ने धनबाद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की बात कही। नगर आयुक्त ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत मंदिर की सफाई की जानकारी दी।

Dhanbad News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को नगर निगम ने लिलोरी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। सांसद ढुलू महतो, नगर आयुक्त आशीष गंगवार व पार्षदों ने पौधारोपण किया। सांसद ने धनबाद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की बात कही और लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। नगर आयुक्त ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मंदिर परिसर की सफाई कराई गई। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर से पहले पचगढ़ी बाजार की नालियों का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। मौके पर सहायक नगर आयुक्त शिखा गुप्ता, प्रतिभा रानी, सिटी मैनेजर रोहित समद, आनंद कुमार, विश्वनाथ भगत, प्रभात कुमार, विशाल सिन्हा, रूपेश दुबे, राकेश सिन्हा, अनवर खान समेत पार्षद डा. मधुमाला, कल्पना महतो, निरूपमा देवी, छोटू सिंह व मुखिया गणेश महतो मौजूद थे।


