संदेहास्पद स्थिति में मिला नवविवाहिता का शव, हंगामा
मायके वालों ने पति समेत अन्य पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मायके वालों ने पति समेत अन्य पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस

बाघमारा, प्रतिनिधि। मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित ससुराल में नवविवाहिता पिंकी कुमारी का शव गुरुवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मिला। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह बोकारो जिला के पिंड्राजोरा थानाक्षेत्र के सिलफोर से मृतका के मायके वाले पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद मधुबन पुलिस ने पिकी के परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया। बाद में कागजी करवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इस संबंध में पिंकी के पिता बहादुर रजवार ने मधुबन पुलिस को आवेदन देकर मृतका के पति हराधन रजवार, ससुर डेगलाल रजवार व सास प्रिया देवी पर कारवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा है कि उसकी पुत्री का विवाह सात जुलाई 2025 को हराधन से हुआ। पांच दिसंबर को पिंकी के पति समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर दहेज में फ्रीज व 20 हजार रुपए के लिए हत्या कर दी। इधर हराधन रजवार ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक मिस्त्री है और गोधर में रहकर लाइट डेकोरेशन में काम करता है। गुरुवार की शाम वह 10 दिनों के बाद अपने घर पहुंचा। रात को खाना खाने के बाद पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी। मना करने पर फांसी लगाने को आतुर हो गई। रात्रि को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया और सुबह मायके पहुंचाने की बात कही थी। फिर हम दोनों सो गए और वह मोबाइल पर रील देखने लगी। सोने के बाद पता नहीं वह कब उठी और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात लगभग दो बजे उसे फंदे से झूलता पाया। उसे फंदे से उतार कर बेड पर लिटाया और आपने माता-पिता व आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



