ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादअंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेश चंद्र तिवारी

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेश चंद्र तिवारी

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय कुमार मिश्रा ने धनबाद के सुरेश चंद्र तिवारी को परिषद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि...

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेश चंद्र तिवारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 14 Mar 2022 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय कुमार मिश्रा ने धनबाद के सुरेश चंद्र तिवारी को परिषद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बताया कि कोटालडीह ब्राह्मणडीह के रहने वाले सुरेश चंद्र तिवारी हिन्दी को प्रभावी बनाने, विभिन्न सांस्कृति मंचों के माध्यम से इसे और भी सशक्त बनाने का काम करेंगे। साथ ही साथ परिषद के उद्देश्यों को समझकर इसके उत्थान में भी अपनी महत्ती भूमिका अदा करेंगे। हिन्दी परिषद प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के दीपक कुमार, प्रदेश सचिव बलराम उपाध्याय, धुर्येटि प्रसाद दूबे, हरेंद्र नाथ तिवारी, किशोर कुमार पाण्डेय,राम लाल दास, मोती लाल त्रिवेदी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पाण्डेय,योगेश नापित,दिनेश हजाम, प्रमोद कुमार दूबे, राजीव रंजन त्रिवेदी, धनबाद जिला प्रभारी करण स्वर्णकार,मिल्टन झा, तारा पाठक, बॉबी पाण्डेय, झारखण्ड बार काउंसिल ऑफ एसोसिएशन के को -चेयरमेन राधेश्याम गोस्वामी सहित अन्य ने बधाई दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें