Dhanbad News: टाई ब्रेकर में अल्टा अकैडमी बोकारो और स्टार 11 छत्रुटांड़ जीते
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में अल्टा अकैडमी बोकारो और स्टार 11 छत्रुटांड़ ने टाई ब्रेकर में जीत हासिल की। अल्टा अकैडमी ने प्रगति संघ महुदा को 3-2 से और स्टार 11 ने खूनी क्लब धर्माबांध को 5-4 से हराया, दोनों जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, मुरलीडीह में चल रही सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के प्री क्वार्टर फाइनल के सातवें और आठवें मुकाबले रविवार को खेले गए। दोनों मुकाबलों का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। सातवें मुकाबले में प्रगति संघ महुदा और अल्टा अकैडमी बोकारो के बीच निर्धारित समय तक गोल नहीं हुआ। दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं रहीं। टाई ब्रेकर में अल्टा अकैडमी बोकारो ने प्रगति संघ महुदा को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं आठवें मुकाबले में स्टार 11 छत्रुटांड़ और खूनी क्लब धर्माबांध आमने-सामने हुए। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित रहा।
टाई ब्रेकर में स्टार 11 छत्रुटांड़ ने खूनी क्लब धर्माबांध को 5-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

