धनबाद होकर हावड़ा से जयपुर के बीच चलेगी समर स्पेशल
धनबाद से हावड़ा और खातीपुरा (जयपुर) के बीच समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक चलेगी। हावड़ा से हर बुधवार और खातीपुरा से हर मंगलवार ट्रेन चलेगी। सुबह 8 बजे से बुकिंग शुरू होगी। ट्रेन में स्लीपर, एसी और जनरल बोगियां होंगी। यह गर्मी की छुट्टियों में यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी।

धनबाद होकर हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गुरुवार को इस संबंध में रेलवे ने अधिसूचना जारी की। हावड़ा से ट्रेन आठ अप्रैल से एक जुलाई के बीच हर बुधवार को और खातीपुरा से हावड़ा के बीच सात अप्रैल से 30 जून तक हर मंगलवार को चलेगी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ट्रेन की बुकिंग शुरू होगी। स्पेशल ट्रेन चलने से गर्मी की छुट्टियों में पिंक सिटी जयपुर या राजस्थान घूमने जाने वालों को सहूलियत होगी। 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल सुबह 9.30 बजे खातीपुरा से खुलेगी। यह ट्रेन बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डिहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा होते हुए अगले दिन बुधवार की सुबह 9.45 बजे धनबाद व आसनसोल, दुर्गापुर, वर्दमान, बैंडेल रुकते हुए दोपहर 3.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
वापसी में 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल रात 11.55 बजे हावड़ा से खुलकर गुरुवार की तिथि में सुबह छह बजे धनबाद और अगले दिन यानी शुक्रवार की सुबह नौ बजे खातीपुरा पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी के अलावा जेनरल बोगियां जोड़ी जाएंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


