ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादराष्ट्रीय कुराश में धनबाद के सुजल ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय कुराश में धनबाद के सुजल ने जीता स्वर्ण पदक

बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित कैडेट एवं जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में धनबाद के सुजल कुमार बाउरी ने 45 किलो की वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक के साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाड़ी बनने का...

राष्ट्रीय कुराश में धनबाद के सुजल ने जीता स्वर्ण पदक
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 20 Oct 2018 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित कैडेट एवं जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में धनबाद के सुजल कुमार बाउरी ने 45 किलो की वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक के साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। जिसके लिए सुजल को टीवीएस मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। सुजल कुमार बाउरी के वर्ग में पूरे देश से चयनित 124 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस वर्ग का कांस्य पदक भी झारखंड के विक्रम कुमार रजक ने जीता। लड़कों में जहां सुजल को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं 2018 एशियाड खेल जकार्ता इंडोनेशिया में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली मलप्रभा जाधव को बेस्ट फाइटर अवार्ड के रूप में स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें