हृदयगति रुकने से अवकाशप्राप्त शिक्षक अजय कुमार सिंहा की मौत
बलियापुर के लालाडीह निवासी 61 वर्षीय अवकाशप्राप्त शिक्षक एवं एसजीएम पब्लिक स्कूल के निदेशक अजय कुमार सिंहा की अचानक हृदयगति रूकने से मौत हो गई। इस घटना पर पूर्व विधायक, भाजपा नेत्री और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया। परिवार में मातम का माहौल है।
बलियापुर, प्रतिनिधि। लालाडीह निवासी अवकाशप्राप्त शिक्षक एसजीएम पब्लिक स्कूल के निदेशक अजय कुमार सिंहा, 61 वर्ष की मौत रविवार को अचानक हृदयगति रूक जाने से हो गयी। खबर पाकर पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, आजसू जिलाध्यक्ष मंटु महतो, घनश्याम ग्रोवर, हलधर महतो, उपप्रमुख आशा देवी, भाकपा माले प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो, नलीन कुमार महतो, साधन कुमार चट्टोपाध्याय, परितोष घोषाल, आदित्यप्रसाद मिर्धा, स्वपन कुमार महतो, राधेश्याम महतो, चौधरीचरण महतो, गिरधारीलाल अग्रवाल, पंसस दिवाकर महतो, मुखिया दिलीप महतो, बुधनलाल महतो आदि ने लालाडीह पहूंच घटना पर गहरा शोक जताया। विधायक चंद्रदेव महतो ने भी घटना पर शोक जताया। घटना को ले परिवार में मातम है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




