शिविर में मोतियाबिंद के 44 मरीजों की हुई पहचान
21 दिसंबर 2025 को लायंस क्लब कतरास और एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद जांच सह ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 215 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 44 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। सभी चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा।

कतरास, प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिसंबर 2025 को लायंस क्लब कतरास तथा एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद जांच सह ऑपरेशन शिविर का आयोजन राजस्थानी समाज भवन में किया गया। यह शिविर एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल का 1019 वां तथा लायंस क्लब कतरास का चौथा कैंप था। शिविर का विधिवत उद्घाटन लायंस क्लब कतरास के अध्यक्ष डॉ वीएन चौधरी एवं एडमिनिस्ट्रेटर डॉ उमाशंकर ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल के डॉ सूर्यकांत एवं उनकी टीम द्वारा कुल 215 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 44 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।
चयनित सभी मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल, चिरकुंडा भेजा जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब कतरास के सचिव डॉ स्वतंत्र कुमार, सह कोषाध्यक्ष मधुमाला, विष्णु प्रसाद चौरसिया, अंजनी देवी, महेश अग्रवाल, समीर जायसवाल, सुरेश रजक, संजय अग्रवाल, विवेक सिंहा, राजकुमार प्रसाद, प्रतीक मिश्रा, निमेष ठक्कर, कृष्ण कन्हैया राय, विभूति सिंह, डीएन चौधरी, अचिंतो कुमार बोस सहित अतिथि के रूप में विवेक प्रकाश की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल, चिरकुंडा की ओर से निलंजन चंद्र, पीयूष राय, श्रीकांत बनर्जी, संतोष गोरी, संदीप मंडल, काजल कुंभकार, मतीन अंसारी, बबीता रेखा, शांति देवी, आजाद खान सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




