Successful Admission of 100 Children in DAV Model School Digwadih डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में एक सौ बच्चों ने कराया नामांकन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSuccessful Admission of 100 Children in DAV Model School Digwadih

डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में एक सौ बच्चों ने कराया नामांकन

जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में दूसरे चरण के दाखिले में 100 बच्चों का सफल दाखिला हुआ। प्राचार्या महुआ सिंह ने बच्चों को उपहार दिए और अभिभावकों को विद्यालय के सकारात्मक परिवर्तनों के बारे में...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 31 Dec 2024 01:25 AM
share Share
Follow Us on
डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में एक सौ बच्चों ने कराया नामांकन

जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में दूसरे चरण के दाखिले में 100 बच्चों का दाखिला सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में प्राचार्या महुआ सिंह ने बाल वाटिका के बच्चों को उपहार भेंट किया। वात्सल्य प्रेम दिखाते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल में हुए नए सकारात्मक परिवर्तनों एवं पहलुओं से रु ब रू करवाया। शिक्षा के साथ साथ नवीन तकनीकि की सुविधाओं, खेल के आधुनिक उपकरणों का प्रयोग बच्चें कर पाएंगे। यह बताते हुए प्राचार्या ने अभिभावकों को बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षक मेहनती होने के साथ - साथ कर्तव्य परायण हैं। जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने में प्रतिबद्ध हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।