Dhanbad News: टाटा डीएवी की छात्राओं ने सीआईएसएफ जवानों को बांधी राखी
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: जोड़ापोखर के टाटा डीएवी स्कूल की छात्राओं ने सीआईएसएफ हेड ऑफिस में जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। डिप्टी कमांडेंट सुशांत गायकवाड समेत अन्य जवानों ने छात्राओं से राखी बंधवाई तथा मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। संगीत शिक्षक ने मधुर गीतों से कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

Dhanbad News: जोड़ापोखर। टाटा डीएवी स्कूल की छात्राओं ने जियलगोरा स्थित सीआईएसएफ हेड ऑफिस में जवानों संग रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट सुशांत गायकवाड सहित अन्य जवानों ने छात्राओं से राखी बंधवाई। जवानों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक बीके सहाय, अभिषेक पाठक, श्रुति कुमारी, शिवम एवं प्रिंस उपस्थित रहे। संगीत शिक्षक अभिषेक पाठक एवं श्रुति कुमारी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को और भी यादगार बना दिया।


