बीबीएमकेयू व पीके राय कॉलेज में अभाविप का प्रदर्शन
धनबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेजों में क्लस्टर सिस्टम के तहत विषयों की पढ़ाई वापस लेने की मांग की। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह नई व्यवस्था छात्रहित के खिलाफ है और इससे उच्च शिक्षा का खर्च बढ़ेगा। सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर ने बुधवार को कॉलेजों में क्लस्टर सिस्टम के तहत विषयों की पढ़ाई वापस लेने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने बीबीएमकेयू के मेन गेट और पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि नई व्यवस्था छात्रहित के विरुद्ध है। इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी। इस सिस्टम के कारण आर्थिक बोझ बढ़ेगा। नियमित कक्षाएं बाधित होंगी। ग्रामीण व गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा लेना और कठिन हो जाएगा। सरकार तत्काल प्रभाव से उसे वापस ले। प्रदेश समिति सदस्य अंशु तिवारी ने कहा कि क्लस्टरिंग एवं रिस्ट्रक्चरिंग सिस्टम शिक्षा को जटिल, महंगी और अव्यवहारिक बना देगा।
एबीवीपी किसी कीमत पर छात्र विरोधी नीति लागू नहीं होने देगी। विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। धनबाद महानगर मंत्री कृष्ण हाजरा, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज मंत्री श्यामली आनंद, विवि अध्यक्ष सचिन चंद्र समेत अन्य ने कहा कि सरकार इसपर संज्ञान लें। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गोराई, विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री कृष्णण, महानगर संगठन मंत्री हरगोविंद पाठक, जयेश राठौर, बिट्टू मंडल, अमित तिवारी व अभय जायसवाल समेत अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


