नेशनल टैलेंट सर्च एनवायरमेंटल परीक्षा में डीएवी बरोरा के विपिन को मिला कांस्य पदक
बरोरा के डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र विपिन कुमार मंडल ने 15 नवंबर को आयोजित 'नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन' में कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव ने उसे प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बरोरा। इंडियन काउंसिल फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन की ओर से विद्यालय में ही 15 नवंबर को आयोजित 'नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन' में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के सातवीं कक्षा के छात्र विपिन कुमार मंडल ने कांस्य पदक हासिल किया है। शुक्रवार को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव ने विपिन को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने छात्र की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करना विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


