स्टेम व रोबोटिक प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
धनबाद में द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में मंगलवार को स्टेम और रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छठी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह और प्राचार्य मदन सिंह ने स्टेम शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया। कई रोबोटिक परियोजनाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर में मंगलवार को स्टेम एंड रोबोटिक्स प्रदर्शनी में छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने मॉडल की प्रशंसा की। प्राचार्य मदन सिंह ने कहा कि स्टेम एजुकेशन समय की मांग है। डोजिंग अलर्ट मशीन (आयुष कुमार आठवीं कक्षा और उनकी टीम), स्मार्ट शो एंड स्पैक्टेसाइडल (आर्यन राज आठवीं कक्षा और उनकी टीम), स्मार्ट स्ट्रीट लाइट (शैलेश ओझा सातवीं कक्षा और उनकी टीम), लाइन फॉलोइंग रोबोट (अमित कुमार नौवीं कक्षा और उनकी टीम), ऑटोमेटिक हैंड सेनेटाइजर डिस्पेंसर (निमिषा वर्मा सातवीं कक्षा और उनकी टीम), स्मार्ट ब्लाइंड स्टेट (शोभा कुमारी आठवीं कक्षा और उनकी टीम), स्मार्ट जार (रिशु कुमारी आठवीं कक्षा और उनकी टीम) आकर्षण के केंद्र रहे।
मौके पर उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, सुबीमान दास, महेंद्र रवानी, राजा ठाकुर, विकास चौहान, अभिमन्यु कुमार, राज गौरव समेत अन्य सक्रिय रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


