ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादस्टेशन मास्टरों को मिले 50 लाख का बीमा कवर : आइसमा

स्टेशन मास्टरों को मिले 50 लाख का बीमा कवर : आइसमा

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइसमा) के केंद्रीय कार्यकारणी के आह्वान पर धनबाद रेल मंडल में स्टेशन मास्टरों ने शक्ति दिवस (पावर डे)...

स्टेशन मास्टरों को मिले 50 लाख का बीमा कवर : आइसमा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 12 Aug 2020 05:22 AM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइसमा) के केंद्रीय कार्यकारणी के आह्वान पर धनबाद रेल मंडल में स्टेशन मास्टरों ने शक्ति दिवस (पावर डे) मनाया। इस दौरान एस्मा के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, जोन के जीएम और डीआरएम को ई-मेल से मांग पत्र सौंप कर कोविड 19 के दौरान जोखिम उठा कर काम कर रहे स्टेशन मास्टरों व फ्रंट लाइन के कर्मियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर देने की मांग की।

पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पावर डे को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि 1997 में 11 अगस्त के दिन ही आइसमा की अपील पर स्टेशन मास्टरों ने दो मिनट के लिए पूरे देश में एक साथ ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। संगठन ने इस मौके पर रेलवे का निजीकरण व निगमीकरण बंद करने, ईआई रोस्टर को समाप्त करने, रेलगाड़ियों को निजी हाथों में नहीं बेचने, रेलवे के शेयर आईआरसीटीसी व कॉनकोर को बेचना बंद करने तथा श्रम विरोधी सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। धनबाद मंडल के नौ सौ स्टेशन मास्टरों ने फेसबुक, वाट्स एप व अन्य सोशल मीडिया पर इन मांगों के समर्थन में व्यापक आंदोलन चलाया। कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक रत्नेश कुमार, मंडल अध्यक्ष रमेश महतो, सचिव गौरी शंकर सिंह, उपाध्यक्ष शंभू शंकर, मुन्ना पंकज, कपिल कुमार, डीके पुरी, ई आलम, नित्यानंद तिवारी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें