एसएसएलएनटी कॉलेज में बीएड की नई छात्राओं का स्वागत

Oct 19, 2024 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के लक्ष्मीनारायण सभागार में 2024-26 बैच की बीएड छात्राओं का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी ने महत्ता बताई और अनुशासन व 80% उपस्थिति को अनिवार्य बताया।...

एसएसएलएनटी कॉलेज में बीएड की नई छात्राओं का स्वागत

धनबाद, प्रमुख संवाददाता एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के लक्ष्मीनारायण सभागार में बीएड के 2024-26 की छात्राओं का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें बीएड कोर्स की महत्ता को बताया। छात्राओं को शिक्षिकाओं की खूबियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कॉलेज का कैंपस छात्राओं को उड़ान भरने के लिए है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासित रहने को कहा और मोबाइल का प्रयोग से बचने को कहा। उन्होंने 80 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य बताया।

प्रो. इंचार्ज प्रो. बिमल मिंज ने छात्राओं का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को समय पर कॉलेज आने को कहा। डॉ सुधा पांडेय ने सभी शिक्षिकाओं का परिचय दिया। बीएड इंचार्ज प्रो. सुजाता मिश्रा ने कोर्स के नियमों और सभी विषयों से अवगत कराया। बीएड सेमेस्टर-4 की छात्राएं महिमा और साक्षी ने मंच का संचालन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।