एसएसएलएनटी में 18 से शुरू होगा टिस के कोर्स की पढ़ाई
- टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंस ने एसएसएलएनटी की 350 लड़कियों का किया है चयन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 10 Mar 2018 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें
एसएसएलएनटी कॉलेज में टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) की ओर से कोर्स कराया जा रहा है। इसकी पढ़ाई 18 मार्च से शुरू होगी। टिस की कोर्डिनेटर ने यह जानकारी कॉलेज की छात्राओं को दी। टिस के एक्सल प्रोग्राम के तहत कॉलेज में 18 तरह के कोर्स कराए जाएंगे। प्रोफेसर इंचार्ज मीना श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्राओं को झारखंड सरकार के हुनर पोर्टल से जोड़ दिया गया है। साथ ही आधार से भी लिंक करा दिया गया है। छात्राओं का बायोमीट्रिक एटेंडेंस बनेगा। अभी बेसिक्स की जानकारी दी जाएगी। उसके बाद अलग-अलग कोर्स के हिसाब से पढ़ाई शुरू होगी।