गेट तोड़ दुकान में घुसी अनियंत्रित कार

Mar 03, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

रविवार की रात तीसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा तालाब के पास तेज रफ्तार कार गेट-ग्रिल की दुकान में घुस गई। सौभाग्य से दुकान में कोई नहीं था। कार के अंदर चप्पलें और खून के निशान मिले हैं। दुकान मालिक ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और जांच जारी है।

गेट तोड़ दुकान में घुसी अनियंत्रित कार

तीसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा तालाब के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार, गेट-ग्रिल की दुकान का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। संयोग अच्छा था कि रात के समय दुकान में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। कार के अंदर चप्पलें और खून के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि चालक और सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इधर, दुकान मालिक चंदन कुमार ने बताया कि हादसे में उनका हजारों का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से वाहन मालिक का पता लगाकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि गाड़ी जब्त कर थाने लाई गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।