धनबाद होकर कल से चलेगी सियालदह-गांधीधाम स्पेशल

धनबाद होकर कल से चलेगी सियालदह-गांधीधाम स्पेशल

संक्षेप:

धनबाद में दुर्गापूजा के मद्देनजर सियालदह से गांधीधाम के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 20 सितंबर से 11 अक्तूबर तक हर शनिवार को चलेगी। गांधीधाम से ट्रेन 17 सितंबर से 8 अक्तूबर तक हर बुधवार को...

Sep 16, 2025 05:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद होकर दुर्गापूजा के मद्देनजर सियालदह से गांधीधाम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सियालदह-गांधीधाम स्पेशल 20 सितंबर से 11 अक्तूबर के बीच हर शनिवार को यानी चार ट्रिप चलेगी। गांधीधाम से ट्रेन 17 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच हर बुधवार को चलेगी। मंगलवार की सुबह ट्रेन की बुकिंग लाइन खुलेगी। 09437 गांधीधाम-सियालदह सुपरफास्ट स्पेशल 17 व 24 सितंबर तथा एक व आठ अक्तूबर को शाम 6.25 बजे गांधीधाम से रवाना होगी। ट्रेन अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, कोटा, कानपुर होते हुए शुक्रवार की सुबह 9.38 बजे गोमो, सुबह 10.05 बजे धनबाद और शाम 4.15 बजे सियालदह पहुंचेगी। 09438 सियालदह-गांधीधाम पूजा स्पेशल 20 व 27 सितंबर तथा चार व 11 अक्तूबर को सुबह 5.15 बजे सियालदह से खुलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रेन सुबह 10.30 बजे धनबाद, सुबह 11 बजे गोमो रुकते हुए शनिवार की देर रात यानी रविवार की तिथि में रात दो बजे गांधीधाम पहुंचेगी। ट्रेन में पांच स्लीपर, 10 थर्ड एसी, एक सेकंड एसी और दो एसएलआर बोगी जोड़ी जाएगी।