Special Train Service Between Ranchi and Purnia Court for Diwali and Chhath Festivals दीवाली-छठ में रांची से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSpecial Train Service Between Ranchi and Purnia Court for Diwali and Chhath Festivals

दीवाली-छठ में रांची से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

धनबाद से रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच दीवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। 17 से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार और 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को यह ट्रेन चलेगी। यह पहली बार है जब इस रूट पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 14 Sep 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
दीवाली-छठ में रांची से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

धनबाद, मुख्य संवाददाता दीवाली और छठ के मद्देनजर रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच कतरास व धनबाद होते हुए स्पेशल ट्रेन चलेगी। 17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच हर शुक्रवार को रांची और 18 अक्तूबर से एक नवंबर के बीच हर शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। पहली बार इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। ट्रेन धनबाद से आगे आसनसोल, सैंथिया, मालदा टाउन, कटिहार होते हुए पूर्णिया कोर्ट जाएगी। 08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल शाम छह बजे रांची से चलेगी। ट्रेन रात 8.10 बजे बोकारो स्टील, रात 8.48 बजे चंद्रपुरा, रात 9.18 बजे कतरास, रात 10.15 बजे धनबाद, रात 11.32 बजे आसनसोल रुकते हुए अगले दिन सुबह 9.05 बजे कटिहार, सुबह 10.30 बजे पूर्णिया और सुबह 11 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

वापसी में 08625 पूर्णिया-रांची स्पेशल दोपहर 12.10 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलकर दोपहर 1.20 बजे कटिहार, रात 12.25 बजे धनबाद, रात 12.58 बजे कतरास, रात 2.30 बजे बोकारो रुकते हुए सुबह 5.45 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन में 10 स्लीपर, तीन थर्ड एसी, एक सेकंड एसी के अलावा दो जनरल बोगियां जोड़ी जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।