Special Train Between Durg and Patna on October 19-20 Booking Opened धनबाद होकर 19 अक्तूबर को चलेगी दुर्ग-पटना स्पेशल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSpecial Train Between Durg and Patna on October 19-20 Booking Opened

धनबाद होकर 19 अक्तूबर को चलेगी दुर्ग-पटना स्पेशल

धनबाद से दुर्ग और पटना के बीच 19 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन 20 अक्टूबर को पटना से धनबाद होते हुए दुर्ग जाएगी। केवल एक ट्रिप के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। छठ के लिए इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 10 Sep 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद होकर 19 अक्तूबर को चलेगी दुर्ग-पटना स्पेशल

धनबाद, मुख्य संवाददाता कतरास-धनबाद होकर दुर्ग से पटना के बीच 19 अक्तूबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। 20 अक्तूबर को ट्रेन पटना से खुलकर धनबाद होते हुए दुर्ग जाएगी। सिर्फ एक ट्रिप चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। छठ में इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग हो रही है। 08795 दुर्ग-पटना स्पेशल 19 अक्तूबर को दोपहर 2.50 बजे दुर्ग से खुलेगी। ट्रेन राउरकेला, रांची होते हुए 20 अक्तूबर की सुबह 5.05 बजे बोकारो, सुबह 6.35 बजे कतरासगढ़, सुबह 7.05 बजे धनबाद और जमुई, मोकामा होते हुए शाम 4.30 बजे पटना पहुंचेगी। 20 अक्तूबर को 08796 पटना-दुर्ग स्पेशल शाम 6.10 बजे पटना से खुलेगी।

यह ट्रेन रात 2.35 बजे धनबाद, रात 3.08 बजे कतरास, सुबह 7.05 बजे रांची होते हुए 20 अक्तूबर की ही रात 11.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।