जोधपुर-कोलकाता छठ स्पेशल ट्रेन कल चलेगी

जोधपुर-कोलकाता छठ स्पेशल ट्रेन कल चलेगी

संक्षेप:

धनबाद से जोधपुर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन 24 अक्टूबर को रात 10.30 बजे जोधपुर से रवाना होगी और 26 अक्टूबर को धनबाद और फिर कोलकाता पहुंचेगी। वापसी यात्रा 26 अक्टूबर...

Oct 23, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद, मुख्य संवाददाता। जोधपुर से कोलकाता के बीच धनबाद होकर एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। 24 अक्तूबर को जोधपुर से जोधपुर-कोलकाता स्पेशल रात 10.30 बजे खुलेगी। ट्रेन टुंडला, इटावा, डीडीयू होते हुए 26 अक्तूबर की सुबह 4.50 बजे धनबाद और दोपहर 12.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता-जोधपुर स्पेशल 26 अक्तूबर की दोपहर 3.25 बजे कोलकाता से खुलेगी। ट्रेन रात 10.40 बजे धनबाद और 28 अक्तूबर की सुबह चार बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में चार स्लीपर, चार जेनरल, तीन थ्री इकोनॉमी, छह थर्ड एसी की बोगियों के साथ एक सेकेंड एसी की बोगी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।