Dhanbad News: बिनोद जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: बलियापुर बिनोदधाम में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती 23 सितंबर को धूमधाम से मनायी जाएगी। बैठक में कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dhanbad News: बलियापुर बिनोदधाम में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक शांतिराम महतो की अध्यक्षता में हुई। 23 सितंबर को झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ। अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, परिमल महतो, मोहनचंद्र महतो, नेपालचंद्र महतो, संजय महतो, रोबिन जयसवाल, दीपु लाला, विजय महतो, गौतम कुमार महतो, सुनील महतो, देवाशीष गोप आदि मौके पर थे।


