Dhanbad News: आज से नए समय पर चलेगा एसएनएमएमसीएच का ओपीडी
Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ने 1 अक्टूबर से ओपीडी संचालन समय में बदलाव किया है। नए समय सारणी के अनुसार, सुबह की पाली 9 बजे से 1 बजे तक और शाम की पाली 4 से 6 बजे तक होगी। कर्मचारियों ने इस बदलाव पर नाराजगी जताई है।

Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में गुरुवार 1 अक्टूबर से ओपीडी के संचालन समय में बदलाव होगा। शीतकालीन समय-सारिणी के तहत अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी, आभा रजिस्ट्रेशन, मरीज रजिस्ट्रेशन, दवा वितरण केंद्र और जांच केंद्रों के लिए नया समय निर्धारित किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत ओपीडी में सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली शाम 4 से 6 बजे तक चलेगी। यानी सुबह की पाली चार घंटे और शाम की पाली दो घंटे की होगी। दोनों पालियों के बीच दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक तीन घंटे का अंतर रहेगा। अबतक सुबह की पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली तीन बजे से पांच बजे तक चलती थी। रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 बजे से 11.40 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक होता था。
कर्मचारियों में नाराजगी
ओपीडी के नए समय को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सुबह और शाम की पाली के बीच तीन घंटे का अंतर कर्मचारियों के साथ मरीजों के लिए भी परेशानी बढ़ाएगा। दूर-दराज से आने वाले मरीज इतना लंबा इंतजार नहीं कर पाएंगे। ठंड में जल्द अंधेरा होने से शाम की पाली के बाद घर लौटने में भी दिक्कत होगी। कर्मचारियों ने पिछले साल की तरह सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगातार ओपीडी चलाने की मांग की है। इसको लेकर डीसी को पत्र भी भेजा है।
एसएनएमएमसीएच : 1 अक्टूबर से नई ओपीडी समय-सारिणी
सेवा सुबह की पाली शाम की पाली
आभा रजिस्ट्रेशन 8:00 से 12:30 बजे 3:00 से 5:30 बजे
रजिस्ट्रेशन 8:30 से 12:45 बजे 3:30 से 5:30 बजे
डॉक्टर से परामर्श 9:00 से 1:00 बजे 4:00 से 6:00 बजे
जांच केंद्र 9:00 से 1:30 बजे 4:00 से 6:00 बजे
दवा वितरण 9:00 से 1:30 बजे 4:00 से 6:30 बजे

