Dhanbad News: सांप के डंसने से चंदनकियारी के व्यक्ति की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादDhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक व्यक्ति, जयनारायण महतो, की सर्पदंश से मौत हो गई। वो बोकारो के सिल्फोर पंचायत के निवासी थे और शुक्रवार को सांप के डंसने के बाद उन्हें भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। उनके पीछे पत्नी और दो पुत्र हैं।

Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सिल्फोर पंचायत के सुयाडीह निवासी हरखू महतो के पुत्र जयनारायण महतो को सर्पदंश के बाद यहां भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सांप के डंसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही शनिवार को उनकी मौत हो गई। जयनारायण महतो अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


