ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबहन के प्रेमी ने डांटा तो घर से भाग गया किशोर, घरवालों ने प्रेमी पर लगाया अपहरण का आरोप

बहन के प्रेमी ने डांटा तो घर से भाग गया किशोर, घरवालों ने प्रेमी पर लगाया अपहरण का आरोप

सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयला नगर में मंगलवार की शाम अजीबो-गरीब वाकिया हुआ। बहन के प्रेमी ने किशोर को ऐसा लताड़ा कि वह घर छोड़कर भाग गया। घर वालों ने प्रेमी पर किशोर के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत...

बहन के प्रेमी ने डांटा तो घर से भाग गया किशोर, घरवालों ने प्रेमी पर लगाया अपहरण का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 12 Jul 2017 02:14 AM
ऐप पर पढ़ें

सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयला नगर में मंगलवार की शाम अजीबो-गरीब वाकिया हुआ। बहन के प्रेमी ने किशोर को ऐसा लताड़ा कि वह घर छोड़कर भाग गया। घर वालों ने प्रेमी पर किशोर के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत की। किशोर के मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने किशोर को कुमारधुबी स्टेशन से बरामद कर लिया। मंगलवार की शाम को प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एक लड़के से बातचीत करते देखा था। उसने प्रेमिका के भाई से उस लड़के के संबंध में जानकारी मांगी। किशोर ने जानकारी होने से इंकार किया। इस पर प्रेमी इतना भड़का की किशोर को धमकी दे दी, यदि तुम्हारी बहन से कोई बात करेगा तो तुम्हारा अपहरण कर लेंगे। उसे मारपीट की भी धमकी दी गई। धमकी से डरकर किशोर अपने घर से भाग गया। जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर फोन कर अपने बेटे के अपहरण की बात कही। उनकी बात सुन कर फौरन पुलिस हरकत में आई और घर वालों से संपर्क किया। घर वालों की निशानदेही पर प्रेमी को उठाकर सरायढेला थाना लाया गया। जहां प्रेमी ने अपहरण की बात से इंकार किया। इसके बाद किशोर के मोबाइल का लोकेशन खंगाला जाने लगा। इसी दौरान उसकी मां ने उसे बातचीत की तो उसने बताया कि वह खुद आसनसोल भाग गया है। लेकिन मोबाइल लोकेशन से जानकारी मिली थी वह चिरकुंडा क्षेत्र में छुपा हुआ है इसके बाद उसकी मां ने पुलिस का डर दिखाते हुए पूछा तो उसने बताया कि वह कुमारधुबी में है।माता पिता को लेकर पुलिस कुमारधुबी पहुंची।स्टेशन पर वह घूमता मिला। पुलिस उसे लेकर सरायढेला थाना पहुंची। सरायढेला में पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें