Dhanbad News: मनोहरटांड़ को छोड़ सिंदरी के बाकी क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: डिनोबली स्कूल परिसर में 16 इंच की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सिंदरी में जलापूर्ति ठप हो गई। एफसीआई के यूनिट इंचार्ज के अनुसार, पाइपलाइन के ऊपर बने दो मंजिला स्कूल भवन के दबाव से पाइप फटा। हर्ल सिंदरी की टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर बुधवार दोपहर अधिकांश शहर में पानी पहुंचाया। स्थायी मरम्मत में दो से तीन दिन लग सकते हैं।

Dhanbad News: डिनोबली स्कूल परिसर में मंगलवार को 16 इंच की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर में जलापूर्ति ठप हो गई थी। एफसीआई के यूनिट इंचार्ज विजय चौधरी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने मुख्य पाइपलाइन के ठीक ऊपर दो मंजिला विद्यालय भवन बना दिया है, जिसके भारी दबाव के कारण पाइपलाइन फट गई। इसके बावजूद हर्ल सिंदरी के मैकेनिकल हेड सत्याकी चक्रवर्ती की देखरेख में टीम ने बुधवार सुबह 4 बजे तक वैकल्पिक कार्य किया। इस कारण मनोहरटांड़ को छोड़कर पूरे सिंदरी शहर में दोपहर 2:30 बजे जलापूर्ति संभव हो सकी। मैकेनिकल हेड ने बताया कि नए पाइप की व्यवस्था हो चुकी है।
स्कूल भवन को बिना नुकसान पहुंचाए पाइपलाइन की पूरी मरम्मत की जाएगी, जिसमें 2 से 3 दिनों का समय लग सकता है।

