सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा का गठन
सिंदरी में गैर भाजपाई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की बैठक हुई, जिसमें बेदखली अभियान के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया, जिसका संरक्षक विधायक चंद्रदेव महतो और संयोजक राजीव मुखर्जी बनाए गए। बैठक में कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

सिंदरी, प्रतिनिधि। बिरसा समिति सिंदरी परिसर में रविवार को गैर भाजपाई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की बैठक पूर्व विधायक आंनंद महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें सिंदरी के लोगों को एकजुट कर बेदखली अभियान के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। इसके संरक्षक विधायक चंद्रदेव महतो और संयोजक राजीव मुखर्जी बनाए गए। मौके पर सीपीएम सचिव गौतम प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार, झामुमो नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, राजद के सुरेश राउत, संग्राम समिति के कौशल सिंह ने भी विचार रखे। सुरेश प्रसाद, प्रशांत दूबे, राहुल राज, रूपेश कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


