सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी 142 वां स्थान पाने वाले शुभम का स्वागत

Mar 17, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बाघमारा के शुभम कुमार महतो ने यूपीएससी 2025 में 142 वां स्थान प्राप्त किया। उनके गांव में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। शुभम ने काली मंदिर में पूजा की और स्व. डॉ संजय कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह उनकी चौथी प्रयास में सफलता है, और वे झारखंड कैडर में सेवा देना चाहते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी 142 वां स्थान पाने वाले शुभम का स्वागत

बाघमारा, प्रतिनिधि। सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) 2025 में 142 वां स्थान प्राप्त करने वाले शुभम कुमार महतो सोमवार शाम अपने घर बाघमारा के जमुआटांड़ बस्ती पहुंचे। जहां गांव के ग्रामीणों ने माला पहना कर स्वागत किया। शुभम कुमार धनबाद से डुमरा जमुआटांड़ मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने काली मंदिर में माथा टेका और चौक पर स्थित स्व. डॉ संजय कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शुभम के स्वागत में ढोल नगाड़े के साथ जमकर आतिशबाजी की। बाद में शुभम अपने परिजनों के साथ गांव के पूजा स्थल पर माथा टेकने के बाद डुमरा राजबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।

बता दें कि शुभम के पिता हीरालाल महतो बीसीसीएलकर्मी हैं और वे बरोरा क्षेत्र अंतर्गत एएमपी कोलियरी में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं शुभम की माता मंजू देवी गृहिणी हैं। शुभम को यह सफलता चौथी बार में मिली है। वर्ष 2025 में हुई परीक्षा में 142 वीं रैंक हासिल कर शुभम भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। हालांकि उन्होंने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा 2021 में दिया था। जहां वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे। फिर 2022, 2024 में भी यूपीएससी निकाला, लेकिन मनपसंद रैंक नहीं मिलने के बाद पुनः 2025 में परीक्षा देकर सफलता हासिल की। शुभम डीनोबली स्कूल, चंद्रपुरा से मैट्रिक, डीपीएस बोकारो से इंटरमीडिएट एवं आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। शुभम ने बताया कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने परिजनों को देना चाहते हैं। शुभम ने बताया कि उन्हें इच्छा है कि उन्हें झारखंड कैडर मिले और वे अपने प्रांत के विकास में भागीदारी निभा सकें। मौके पर तुलसी साव, प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, दीपक कुमार, सुमन पाण्डेय, मुखिया जीवनलाल महतो, मुखिया विनोद महतो, जेके झा, चंदन मिश्रा, जगदीश साहू, वीरेंद्र चौहान, नंदलाल रवानी, भीम रवानी समेत कई ग्रामीण थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।