ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाददुमका में सदस्यता अभियान चलाएगी श्रीराम सेना

दुमका में सदस्यता अभियान चलाएगी श्रीराम सेना

श्रीराम सेना आज से दुमका में सदस्या अभियान की शुरुआत करेगा। रविवार को दुमका के नगर पालिका रोड में कार्यकर्ता मिलन समारोह को भी आयोजन किया जा रहा...

दुमका में सदस्यता अभियान चलाएगी श्रीराम सेना
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 05 Dec 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद कार्यालय संवाददाता

श्रीराम सेना रविवार से दुमका में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। रविवार को दुमका के नगरपालिका रोड में कार्यकर्ता मिलन समारोह को भी आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट करने व युवाओं में नई उर्जा का प्रवाह करने के लिए श्रीराम सेना पांच दिसंबर से दुमका में अभियान चलाएगी। धनपबाद सहित देशभर से कार्यकताओं का जुटान रविववार पांच दिसंबर को दुमका में होने जा रहा है। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशराज सिंह, राष्ट्रीय प्रचारक राजकुमार, राष्ट्रीय धर्म प्रचारक आशीष आनंद महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक तिवारी तथा कई और प्रदेशों के राज्य अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण शामिल होंगे। रविवार को होने वाले कार्यकता सम्मेलन में झारखंड प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। तत्पश्चात संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी । बताया कि संगठन के सशक्तीकरण के लिए देशव्यापी व्यापक सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें