Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsShocking Discovery Mutilated Body of Unknown Woman Found Near Kharkhari Halt
रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

संक्षेप:

बाघमारा के खरखरी हॉल्ट के पास मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था और दायां हाथ शव के पास था। महुदा आरपीएफ और मधुबन पुलिस ने जांच शुरू की है और...

Oct 08, 2025 04:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बाघमारा, प्रतिनिधि। आद्रा रेल मंडल अंतर्गत महुदा-खानुडीह रेलखंड के खरखरी हॉल्ट से कुछ दूरी पर मंगलवार की सुबह अज्ञात महिला (50) का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेल पटरी के किनारे महिला का शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था, वहीं मृतका का दायां हाथ शव के पास ही पड़ा मिला। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई। महुदा आरपीएफ व मधुबन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। इधर रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना के बाद कई सवारी व दूरगामी ट्रेनें खानुडीह स्टेशन पर घंटों तक रुकी रहीं, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।