भाजपा से बागी होकर लड़ी सुनीता बनीं चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष
चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। सुनीता देवी ने माले समर्थित शुक्ला राय को 1059 मतों से हराकर अध्यक्ष पद जीता। सुनीता देवी को 4557 और शुक्ला राय को 3498 मत मिले। भाजपा समर्थित बर्नाली बाउरी तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 22,545 मतों की गिनती की गई।

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। भाजपा से बागी होकर लड़ रही सुनीता देवी ने माले समर्थित प्रत्याशी शुक्ला राय को 1059 मतों से हराया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी बर्नाली बाउरी 3232 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुईं। वहीं शुक्ला राय को 3498 मत मिले। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो. जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना के दौरान 22,545 मतों की गिनती की गई, जिसमें 20853 मत सही पाए गए एवं 1692 मत अमान्य पाए गए।
इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी आदित्य रंजन, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कलियासोल जय प्रकाश नारायण, अंचल अधिकारी कलियासोल अशोक कुमार सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, आपूर्ति विभाग के संदीप कुमार महतो, अजय कुमार, राजेंद्र राय, पृथ्वी कुमार के अलावा आरओ सेल के सभी कर्मी व आपूर्ति विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मत सुनीता देवी 4557 शुक्ला राय को 3498 बर्नाली बाउरी को 3232 शाहिना प्रवीन को 2643 नेहा झा को 673 प्रिया सिंह को 475 मंजू देवी को 600 मंजू बाउरी को 834 मालती देवी को 544 मीना देवी को 795, रिंकी खान को 1470, सरिता देवी को 421, सुनीता सिंह को 1111
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



