खामेनेई की आत्मा की शांति के लिए दुआ, ईद की खुशियां नहीं मनाएंगे

Mar 02, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनेई की मौत पर धनबाद में शिया समुदाय ने मातम मनाया। इमाम बारगाह में दुआ की गई और इस आतंक के खिलाफ आवाज उठाई गई। सैयद सादिक रजा ने कहा कि यह आतंक की चरम सीमा है। रमजान के दौरान गम मनाने का निर्णय लिया गया।

खामेनेई की आत्मा की शांति के लिए दुआ, ईद की खुशियां नहीं मनाएंगे

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनेई की मौत पर धनबाद में भी शिया समुदाय ने मातम मनाया। रविवार को नया बाजार स्थित शिया इमाम बारगाह में इबादत की गई। आयातुल्ला खामेनेई के आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। इस मौके पर सैयद सादिक रजा ने बताया कि यह आतंक की प्रकाष्ठा है। 85 साल के बुजुर्ग की पूरे परिवार के साथ हत्या कर दी गई। इस जुर्म के खिलाफ दुनिया भर में आवाज उठाई जा रही है। उस आवाज में हम सब भी शरीक हैं। कहा कि हम लोग पूरे रमजान गम मनाएंगे। ईद की नमाज तो होगी, लेकिन ईद की खुशियां नहीं होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर मौलना जैगम अब्बास रिजवी, सैयद सादिक सजा, सैयद मेहंदी इमाम, सैयद इरशाद अली, सैयद फरहत रजा, आरिफ मेहंदी, फिरोज, मंजर अली, आसिफ मेहंदी, सैयद रजा अली रिजवी, मुन्ना, सरवर हुसैन, जॉन मिर्जा सहित अन्य शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।