चुनाव में समर्थन के लिए जनता का आभार : शांतनु
धनबाद में मेयर चुनाव में शांतनु चंद्रा ने 3754 मत प्राप्त किए। उन्होंने जनता के समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि शोषित-पीड़ितों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने अपने नाम के कारण मतों में कमी का जिक्र किया और हार-जीत से परे रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आश्वासन दिया।

धनबाद। नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ने वाले शांतनु चंद्रा ने समर्थन के लिए जनता का आभार जताया। उन्हें मेयर पद पर 3754 मत मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का जो सहयोग मिला है, वह जीवन भर इसके लिए आभारी रहेंगे। शोषित-पीड़ित और दलित की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मेरे नाम को लेकर हुए कंफ्यूजन की वजह से मेरे वोट दूसरे साथियों को चले गए। मेरा नाम शांतनु चंद्रा है, जबकि शहर में लोग मुझे बबलू पासवान के नाम से जानते हैं। यही वजह है कि मुझे उतने मत नहीं मिले, जितने का आकलन मैंने किया था।
हार-जीत से अलग होकर आगे भी मैं लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सक्रिय रहूंगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



