धनबाद में आज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
धनबाद में 14 जून तक आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवाओं के साथ गरजने की उम्मीद है। अगले दिनों में हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी में राहत मिलेगी।

धनबाद, संवाददाता। धनबाद में बुधवार से 14 जून तक आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात और 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक धनबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश की गतिविधियों के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जिससे आने वाले दिनों में कई जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।धनबाद
में मंगलवार सुबह से ही दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


