Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSevere Condition of 72-Year-Old Woman Struck by Lightning While Planting Crops

ठनका की चपेट में आई वृद्धा की हालत गंभीर
संक्षेप:
बलियापुर में 72 वर्षीय मुंदरी महताइन, धनरोपनी के दौरान ठनका की चपेट में आ गई। उनकी स्थिति गंभीर है और वे एसएनएमएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। वृद्धा के दोनों हाथ झुलस गए हैं और जमीन पर...
Aug 20, 2025 04:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
बलियापुर । धोखरा मल्लिकडीह में धनरोपनी के दौरान ठनका की चपेट में आयी मुंदरी महताइन ( 72 वर्ष ) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुंदरी एसएनएमएमसीएच में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। दो दिन पूर्व हुई घटना में वृद्धा के दोनों हाथ झूलस गए हैं। जमीन पर गिरने के कारण वृद्धा के दो दांत भी टूट गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने वृद्धा को एसएनएमएमसीएच में भर्त्ती कराया। यहां वृद्धा का इलाज चल रहा है। परिजन आर्थिक रूप से निहायत ही गरीब हैं। परिजनों का कहना है कि घायल वृद्धा खेत में धनरोपनी कर रही थी।

इसी दौरान ठनका वृद्धा के बगल में ही गिरा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




