टेंपो और टोटो की टक्कर में चार गंभीर
कतरास-करकेंद मुख्य मार्ग पर नेशनल अंगारपथरा के पास शनिवार शाम टेंपो और टोटो के बीच भयानक टक्कर हुई। इस दुर्घटना में तालीब खान, शुभम कुमार, टिंकू अंसारी और सिरीज भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरीज भुइयां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को धनबाद भेजा गया है।

कतरास-करकेंद मुख्य मार्ग पर नेशनल अंगारपथरा के समीप शनिवार शाम टेंपो और टोटो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में सिजुआ भदरीचक निवासी तालीब खान, शुभम कुमार, टिंकू अंसारी तथा छाताबाद चार नंबर निवासी सिरीज भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आयी। गंभीर रूप से घायल सिरीज भुइयां को कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है। वहीं अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे धनबाद से कतरास की ओर आ रहा टेंपो सामने से आ रहे टोटो से टकरा गया। सूचना मिलते ही अंगारपथरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


