ओमान से गया के रास्ते धनबाद पहुंचे सात एनआरआई
ओमान से गया के रास्ते सात एनआरआई रविवार को धनबाद पहुंचे। ये सभी विशेष विमान से गया लाए गए थे। गया से बस द्वारा सभी को धनबाद लाया...

ओमान से गया के रास्ते सात एनआरआई रविवार को धनबाद पहुंचे। ये सभी विशेष विमान से गया लाए गए थे। गया से बस द्वारा सभी को धनबाद लाया गया। सात लोगों में एक गिरिडीह की महिला हैं। वहीं छह लोग धनबाद के रहनेवाले हैं। सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सभी का स्वाब कलेक्शन कराया गया है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।
तीन को किया गया होटल क्वारंटाइन
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सात लोगों में से तीन को उनके खुद के खर्चे पर होटल क्वारंटाइन किया गया है। वही महिला समेत चार लोगों को आईएसएम में क्वारंटाइन किया गया है।
पति से मिलने ओमान गई थी महिला
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गिरिडीह की महिला का पति ओमान में काम करता है। अपने पति से मिलने वह ओमान गई थी। बाकी छह लोग ओमान में ही रहते हैं। केंद्र सरकार के विशेष आदेश पर सभी भारत लाए गए हैं।
