ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादगिरिडीह से धनबाद पहुंच भाजपा सासंदों ने पकड़ी ट्रेन

गिरिडीह से धनबाद पहुंच भाजपा सासंदों ने पकड़ी ट्रेन

भाजपा के आठ सांसदों समेत कई नेताओं ने रविवार को दिल्ली जाने के लिए धनबाद से ट्रेन पकड़ी। गिरिडीह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक खत्म होते ही सासंद धनबाद पहुंचे। लोकसभा सत्र में भाग लेने के लिए...

गिरिडीह से धनबाद पहुंच भाजपा सासंदों ने पकड़ी ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 30 Jul 2017 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के आठ सांसदों समेत कई नेताओं ने रविवार को दिल्ली जाने के लिए धनबाद से ट्रेन पकड़ी। गिरिडीह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक खत्म होते ही सासंद धनबाद पहुंचे। लोकसभा सत्र में भाग लेने के लिए सभी दिल्ली गए। सबसे पहले मंत्री सुदर्शन भगत, रांची सासंद रामटहल चौधरी एवं धनबाद सासंद पीएन सिहं पहुंचे। इसके बाद सासंद सह झारखंड के सह प्रभारी नेताम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सह कोडरमा सासंद रवींद्र राय,जमशेदपुर सासंद विद्युत वरण महतो, गिरिडीह सासंद रवीद्र पांडेय, चतरा सासंद सुनील सिंह आदि पहुंचे।सभी सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकले। वहीं धनबाद के सासंद पीएन सिहं दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली गए। नेताओं के स्वागत के लिए धनबाद के कई भाजपाई मानस प्रसून, अरूण राय, मिल्टन पार्थ सारथी, एसटी मोर्चा के सुनील उरांव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें