Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSerious Snake Bite Incident in Bokaro Suresh Prasad Admitted to Dhanbad Medical College
बोकारो के व्यक्ति को सांप ने डंसा, गंभीर
धनबाद में रविवार रात सुरेश प्रसाद नायक को घर के पास बागान में सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उन्हें बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 29 April 2025 04:06 AM

धनबाद, प्रमुख संवाददाता बोकारो के कसमार निवासी सुरेश प्रसाद नायक को रविवार रात घर के पास बागान में सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सुरेश को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सुरेश को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुरेश के साले रोहित कुमार साव ने बताया कि रात के समय बागान में काम करने के दौरान उन्हें सांप ने डंसा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।