सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
सिंदरी-बलियापुर रोड पर मोदक होटल के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में संजीत सोरेन और राहुल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों को अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मारी। घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सिंदरी-बलियापुर रोड स्थित मोदक होटल के पास गुरुवार की दोपहर में हुई सड़क दुर्घटना में निरसा चौडेनाला निवासी संजीत सोरेन व दाड़दाहा जहारकुल्ही निवासी राहुल हेंब्रम नामक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि बाइक सवारों के अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। परिजनों को घटना के अवगत करा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


